Loading Now
×

भागलपुर लीग:-रोमांचक मुकाबले में वीसीसी तेलघी ने इलेवन स्टार सीसी को 5रन से हराया।

Khelbihar.com

Bhagalpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को वीसीसी तेलघी ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब खरीक को 5 रनों से पराजित कर दिया।

वीसीसी तेलगी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 25 ओवर के मैच में 21.1 ओवर में 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में आशुतोष कुमार ने नाबाद सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। रमण कुमार ने 10 रन बनाए। शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब खरीक की ओर से गेंदबाजी में बलराम ने चार विकेट, रुस्तम कुमार ने 3 विकेट, सुजीत कुमार ने 2 विकेट, अमरोज ने एक विकेट लिया।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब खरीक की टीम 19.5 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में बलराम ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। नंदन कुमार ने 12 रन बनाए। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। वीसीसी तेलघी की ओर से गेंदबाजी में मारुति, मनोज व रमन ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिये। उत्कर्ष ने एक विकेट झटका।

मैच में निर्णायक की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में टीएनबी शिवपुनम बनाम फतेहपुर फाइटर क्लब सबौर के बीच मैच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 4 = ?