Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब विजयी।

शिवहर 14 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्रिकेट क्लब अपने तीनों मैच जीत कर इस लीग के नॉक आउट राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बनी ।

आज सुबह रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि पूरी तरह से गलत साबित हुआ और‌ रॉयल टाइगर की पूरी टीम 18 ओवर में 55 रनों पर ऑल आउट हो गई । भारती की तरफ से एक बार फिर सागर ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए रॉयल टाइगर के 4 बल्लेबाजों को आउट किया ।

55 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य 9.1 ओवर में हीं 2 विकेट गंवा कर प्राप्त कर लिया ।भारती क्रिकेट क्लब लीग राउंड के अपने तीनों मैच जीतकर नॉक आउट राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, वहीं अपने तीनों मैच हारने के कारण रॉयल टाइगर क्रिकेट क्लब का सफर इस लीग में समाप्त हो गया ।

भारती क्रिकेट क्लब के *सागर कुमार* को उनकी शानदार गेंदबाजी ( 5 ओवर, 2 मेडेन, 6 रन, 4 विकेट) के लिए आज के *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार शिवहर के एक सिनियर खिलाङी *धीरज सिंह राठौड़* द्वारा प्रदान किया गया ।

कल इस लीग का अगला मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 − 4 = ?