Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन 92 रनों जीती

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम एसीसी जगदीशपुर के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए| हर्ष रंजन ने सर्वाधिक 65 रन, समीर ने 33 रन और निखिल ने 25 रनों का योगदान किया |सुजीत ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया| एसीसी जगदीशपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य,आशीष, चंदन ने 1-1 विकेट, सुनील ने 3 विकेट ,मयंक ने 2 विकेट लिया |

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीसी जगदीशपुर की टीम 94 रन बनाकर आउट हो गई |मोहित केसरी ने सर्वाधिक 45 रन बनाये | कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच सका |भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुजीत ने दो विकेट, उत्तम ने 3 विकेट ,हिमांशु,निखिल और अविनाश ने 1-1 विकेट लिया | इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने यह मैच 92 रनों से जीत लिया |

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच हर्ष रंजन रहे |आज के मैच के निर्णायक सूरज श्रीवास्तव एवं आदित्य थे ,स्कोरिंग अमर ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष उपस्थित थे |कल का मैच जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर बनाम यूसीसी रेड के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा |

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 5 = ?