कराटे

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी 101 रनों से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज सुबह दस बजे से महाराज कालेज के खेल मैदान पर भोजपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के बीच खेला गया इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

भोजपुर क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आकाश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज रित्विज और गुलशन ने पहले विकेट के 54 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिया।35 ओवर के मैच में भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ने 9 विकेट खोकर 187 रनों का लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के समझ रखा। भोजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रित्विज ने 19 रन, गुलशन ने 30 रन, आकाश ने 20 रन,सागर तिवारी 24 रन,समिर ने 31 रन,समिर अनवर ने 27 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की तरह से गेंदबाजी करते हुए अर्चित कश्यप ने दो, सन्नी ने चार,मोनु ने एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की पुरी टीम 86 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धीरज ने 24 रन, सुशील ने 14 रन सन्नी ने 13 रनों का योगदान दिया। वहीं भोजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सहवाज अनवर ने चार विकेट, रोहित सिंह ने तीन विकेट चटकाए।

आज के मैच के अम्पायर रौशन और आशिश थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अमृतेश थे।इह मैंच के मैन ऑफ द मैच सहवाज अनवर हुऐ।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago