Loading Now
×

वैशाली जिला ए डिवीजन लीग में ऋतिक के पंच से बिदुपुर क्रिकेट क्लब विजयी

वैशाली  21 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट ए डिवीजन लीग का आज का मैच बिदुपुर क्रिकेट क्लब और सूरज देव फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिदुपुर क्रिकेट क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही । उसके बाद नीतीश कुमार 45 रन और नीलेश सिंह 75 रन बनाकर टीम को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद मध्यक्रम पूरी कर बिखर गए । प्रगति कुमार 39 रन और रोहित 43 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए । पूरी टीम निर्धारित 30 ओवर में 253 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । सूरज देव फाउंडेशन के गेंदबाज नीरज कुमार 3 विकेट ,चेतन रमन 2 विकेट , प्रियांशु 2 विकेट, ऋषिकेश 2 विकेट लिए ,

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरजदेव फाउंडेशन के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए । पंकज 48 रन और रवि राहुल सिंह 19 रन को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए पूरी टीम 17 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई । बिदुपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से रितिक राज 5 विकेट यशराज 3 विकेट , रोहित 1 विकेट लिए ।

बिदुपुर क्रिकेट क्लब के ऋतिक राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल का मैच महुआ क्रिकेट क्लब रोड वैशाली यूथ के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 7 = ?