Loading Now
×

राष्ट्रीय टीम चेस चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीमें अहमदाबाद रवाना।

Khelbihar.com

Patna:शुक्रवार से गुजरात के अहमदाबाद में शुरू हो रही 40वीं राष्ट्रीय टीम और 18वीं राष्ट्रीय महिला टीम चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये बिहार की टीमें अजीमाबाद एक्सप्रेस से रवाना हो गई हैं।


प्रतियोगिता में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड, रेलवे और एयरपोर्ट अथॉरिटी जैसी इकाइयों समेत विभिन्न राज्यों की पुरुष वर्ग में 38 जबकि महिला वर्ग में 17 टीमें भाग ले रही हैं।इस प्रतियोगिता में बिहार से पुरुष वर्ग में तीन बिहार ए ,बी और सी तथा महिला वर्ग में एक टीम भाग ले रही है।


बिहार महिला टीम:प्रेरणा कुमारी,मरियम फातिमा,गरिमा गौरव, सृष्टि कुमारी,पम्मी रानी
बिहार ए टीम :: राहुल कुमार,पीयूष कुमार,मोहित कुमार सोनी,आशुतोष कुमार, हिमांशु हर्ष
बिहार बी टीम:रूपेश रंजन,सुधांशु रंजन,हिमांशु रंजन,कुमार गौरव,आशीष राज
बिहार सी टीम:वेद प्रकाश,आशीष कुमार द्विवेदी,अमन कुमार,भूपनाथ,मृत्युंजय कुमार

टीम प्रबन्धक:: वेद प्रकाश तस्वीर (बांये से) वेद प्रकाश ,कुमार गौरव,राहुल कुमार ,पम्मी रानी ,प्रेरणा कुमारी ,मरियम फातिमा ,गरिमा गौरव।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 5 = ?