Home Bihar बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की बिहार अंडर -19 टीम, देखें टीम लिस्ट।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की बिहार अंडर -19 टीम, देखें टीम लिस्ट।

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए बिहार मेंस अंडर-19 टीम घोषित

by Khelbihar

पटना, 5 अक्टूबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने Vinoo Mankad Trophy 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी है। टीम का चयन BCCI की ओर से बुलाए गए चयनकर्ताओं कृष्ण मोहन, हरविंदर सिंह सोढ़ी और पथिक पटेल के द्वारा किया गया है।

चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर 17 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया है, जबकि 11 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है।

मुख्य टीम में

आयुष शंकर, रितुराज राज सिंह, शाश्वत यादव, सार्थक झा, युवराज यादव, अमान संजीव राय, अंकित यादव, प्रियंशु कुमार यादव, अनमोल कुमार, पुष्पम राय, मोहित कुमार, विवेक आनंद, मो. किंगर, अभिषेक, सत्यम कुमार, शिवम झा और अयुष पटेल शामिल हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की बिहार अंडर -19 टीम, देखें टीम लिस्ट।

 स्टैंडबाय सूची में

अर्जुन सिंह, अल्हमास सिन्हा, निकेश कुमार, अंशुलान शेखर, सुयश कुमार, हर्ष कुमार, आदित्य कुमार, सचिन राय, आनंद यादव, आयुष कुमार और अनिमेष को रखा गया है।

IMG-20260501-WA0009 बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की बिहार अंडर -19 टीम, देखें टीम लिस्ट।

बिहार के इन युवा खिलाड़ियों के लिए Vinoo Mankad Trophy में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाने का यह अहम अवसर होगा। टीम के चयन से खिलाड़ियों में उत्साह है और अब सभी की नजरें टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों पर टिकी हैं।

BCCI से बुलाए गए चयनकर्ताओं द्वारा टीम का चयन किया जाना इस चयन प्रक्रिया की खास बात रही।

 

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े