Home Bihar बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज ने दिया अपने पद से इस्तफ़ा

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज ने दिया अपने पद से इस्तफ़ा

by Khelbihar

पटना 10 सितंबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज द्वारा बीते गुरुवार 09 सितंबर को बीसीए को एक मेल किया गया जिसमे उन्होंने अपने सीईओ पद से इस्तीफ़े की बात की है। बीसीए सीईओ मनीष राज ने अपने स्वास्थ समस्या को देखते हुए अपने पद से इस्तफ़ा बीसीए को मेल कर दिया है।

जब खेलबिहार की बात इस मेल को लेकर सीईओ मनीष राज से हुए तो उन्होंने कहा कि” मैंने अपने स्वास्थ को लेकर अपने पद से इस्तफ़ा देना उचित समझा क्योकि मेरी तबियत अभी अच्छी नहीं है जिसके बजह से मै बीसीए और बिहार क्रिकेट को अपना समय नहीं दे पाऊंगा। इसलिए मैंने कल बीसीए को पद से इस्तफ़ा देते हुए मेल किया था।

उन्होंने आगे कहा ” अभी बीसीसीआई की घरेलु क्रिकेट शुरू होना है और बिहार के खिलाड़ियों का कैंप भी लगा हुआ है ऐसे में अगर मै समय नहीं दे पा रहा इसलिए बीसीए को अपना इस्तफ़ा देना उचित समझा। जब खेलबिहार ने उनसे पूछा की क्या बीसीए ने आपके इस्ताफे को स्वीकार कर लिया है तो इस पर मनीष राज ने बताया कि इसकी जानकारी तो नहीं है लेकिन बीसीए के ओर से मुझे अभी अराम करने के लिए कहा गया है।

इसी सवाल की जानकारी के लिए खेलबिहार ने बीसीए के क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह से संपर्क किया  जिसपर श्री संजय कुमार सिंह ने कहा” बीसीए ने अभी मनीष जी का इस्तफ़ा स्वीकार नहीं किया है। वह स्वास्थ समस्याओं को लेकर अपना इस्तफ़ा देना चाहते थे लेकिन बीसीए की उनकी जरूरत है और वह आज भी  बीसीए के लिए सीईओ के रूप में काम कर रहे है।

 

 

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े