Loading Now
×

सैयद मुस्ताक अली के लिए बीसीए ने 25 अन्य खिलाड़ियो की लिस्ट की जारी देखे नाम

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित मुस्ताक अली T-20  टुर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है. वरीय चयन समिति (मेंस) के चेयरमैन जिशानुल यकीन, सदस्य देव जीत चक्रवर्ती और संजीव कुमार बाबा के संयुक्त हस्ताक्षर से तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी.

इस सूची के साथ 25 खिलाडियों की एक और सूची जारी की गयी है , जिन्हें भविष्य में होने वाले ट्रायल में भाग लेने के लिए योग्य घोषित किया गया है . मुस्ताक अली T-20 टुर्नामेंट में तीन मैच के बाद बनने वाली टीम में अगर जरूरत समझी गयी तो इसी 25 खिलाडियों में से स्थानापन्न किया जा सकता है.  बिहार का पहला मैच 8 नबम्बर को विशाखापत्तनम में आन्ध्र प्रदेश से है.

 बिहार टीम इस प्रकार है. 1. आशुतोष अमन – कप्तान 2. मो रहमतुल्लाह 3. बाबुल कुमार 4. शिवम् कुमार  5. सरफराज अशरफ 6. विपुल कृष्णा 7. शशि शेखर 8. विवेक कुमार 9. अश्फान खान 10. अंशुमान गौतम 11. शाशीम राठौड़ 12. राजेश सिंह 13. इशान रवि 14. कुनाल 15. प्रशांत सिंह

चयन समिति द्वारा जारी 25 खिलाडियों की सूची इस प्रकार है : 1. समर कादरी 2. पुनीत मल्लिक 3. कुमार अश्वनी 4. विकास मोहन 5. निशांत 6. विशाल दास 7. निक्कू सिंह 8. रोहित राज 9. गौतम यादव 10. अनमोल कुमार बोनी 11. अतुल प्रियंकर 12. चिरंजीवी 13. विजय भारती 14. रिषभ राज 15. यशश्वी रिषभ 16. हर्ष विक्रम सिंह 17. केशव 18. संतोष 19. राहुल 20. कुमार मृदुल 21. हिमांशु हरी 22. बाशुकीनाथ 23. पवन कुमार 24. अभिजीत साकेत 25. प्रणव कुमार सिंह

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 2 = ?