पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई) द्वारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में बड़ौदा ने बिहार को दस विकेट से पराजित किया। यह बिहार की लगातार चौथी हार थी। बिहार कल कर्नाटक से भिड़ेगा।
विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बिहार ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाये। बिहार की ओर से विजय भारती ने 26 गेंदोन में एक चौका व दो छक्कों की मदद से 24, कुणाल दवास ने 40 गेंदों में छह चौकों की मदद से 45 रन, राजेश सिंह ने 25 गेंदों में तीन चौकों व 1 छक्का की मदद से 31, अशफान खान ने 14 रन, सरफराज अशरफ ने 0, बाबुल कुमार ने 3, आशुतोष अमन ने 1, हर्ष विक्रम सिंह ने नाबाद 1 रन बनाये। लुकमान ने 16 रन देकर 3, कुणाल पांड्या ने 21 रन देकर 1, स्वप्निल सिंह ने 16 रन देकर 2, रिषि ने 22 रन देकर एक विकेट चटकाये।
जवाब में बड़ौदा ने केदार देवधर (नाबाद 64 रन) और आदित्य (नाबाद 55 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत 12.3 ओवर में बिना विकेट खोए 125 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…