Uncategorized

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार ने मेघालय को हराया

पटना, 27 नवंबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार ने मेघालय को 8 रन से पराजित किया। बिहार की ओर से कप्तान सकीबुल गनी ने कप्तान पारी खेलते हुए 65 रन बनाये। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में बिहार की यह पहली जीत है।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए इस मैच में बिहार ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाये। जवाब में मेघालय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन की बना सकी। बिहार के सकीबुल गनी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बिहार का अगला मैच 29 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेला जायेगा।

टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सकीबुल गनी के 65 रन की मदद से 7 विकेट पर 169 रन बनाये।

बिहार की ओर से सकीबुल गनी 65 रन, विपिन सौरभ 25 रन,आयुष लोहारुका 23 रन, कुमार रजनीश 21 रन, सचिन कुमार सिंह 20 रन, सरमन निगरोध 2रन, राघवेंद्र प्रताप 8 रन तथा साकिब हुसैन ने 1 रन मेघालय की ओर से हिमन और स्वरजीत दास ने 2-2 विकेट तथा आकाश कुमार ने 1 विकेट चटकाये जबकि 1 खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।

170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेघालय की टीम जीत के लक्ष्य के करीब पहुंच कर हार गई। मेघालय की ओर से बोनचांग संगमा ने 12 रन, अर्पित सुभाष ने 65 रन,वरवह ने 18 रन ,लैरी ने 12 रन, स्वराजीत दास ने नाबाद 23 रन, आकाश कुमार ने 12 रन और डब्ल्यू नौंगखलवा ने 11 रन बनाये।

बिहार की ओर से सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह और आमोद यादव ने 2-2 विकेट और नवाज खान ने 1 विकेट चटकाये जबकि एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुआ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago