Uncategorized

बिहार IPL में आर्यन के धमाकेदार शतक से RCB सेमीफाइनल में पहुंची,किंग्स XI पटना भी जीती।

पटना। आज राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम दानापुर में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वाधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) का पहला लीग मैच बारिश से मैदान अधिक गीला होने के कारण अंडर- 13 आयु वर्ग के राजगीर रॉयल्स और दरभंगा कैपिटल के बीच खेले जाने वाले मैच को रद्द करते हुए अगले दिन मंगलवार 23 जून को प्रातः 7:30 बजे से रीशेड्यूल किया गया है।

जबकि आज अंडर -13 आयु वर्ग में पहला मुकाबला दोपहर 12:15 बजे से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ( आरसीबी ) बनाम किंग्स इलेवन पटना के बीच 16-16 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में एक विकेट होकर 97 रनों का स्कोर खड़ा किया और किंग्स इलेवन पटना के सामने जीत के लिए 98 रनों का लक्ष्य रखा। आरसीबी के बल्लेबाज वेद नारायण ने 44 रन जबकि कारण ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली और किंग्स इलेवन पटना के एकमात्र सफल गेंदबाज समग्र श्रेष्ठ ने एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स 11 पटना की टीम सुमन यादव की ताबड़तोड़ 29 गेंद पर नाबाद 47 रन की विस्फोटक पारी और समर आनंद के 47 गेंदों पर केवल 17 रन की धीमी पारी के बाद आरसीबी के गेंदबाजों द्वारा दिए गए 26 अतिरिक्त रनों के सहारे 14.5 ओवरों में विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमें आरसीबी के एकमात्र गेंदबाज आरव आर्यन ने एक विकेट चटकाए।

जबकि अंडर -17 आयु वर्ग में रॉयल चैलेंजर बेगूसराय ( आरसीबी )और मुंगेर इंडियन ( एमआई ) के बीच खेले गए बिहार आईपीएल मुकाबला में आरसीबी की ओर से रनों की बारिश हुई जिसमें निर्धारित 17 ओवर के खेले गए इस मैच में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन पोद्दार ने 38 गेंद पर 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाकर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की शतकीय पारी खेली। जबकि प्रियांशु ने 41 गेंद पर 67 रन और देवराज राणा ने मात्र 20 गेंद पर 48 रनों की तेज तर्रार पारी खेलते हुए तीन विकेट खोकर आरसीबी को 285 रनों के विशाल स्कोर पर खड़ा कर दिया। मुंगेर इंडियंस के गेंदबाज वैभव राज ने दो विकेट और हिमांशु ने एक विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर इंडियंस के बल्लेबाज 285 रनों के विशाल स्कोर के तले दबाव में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 10.2 ओवरों में 47 रन पर पूरी टीम को आरसीबी के गेंदबाज देवराज राणा और निशांत गौतम ने 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि अंश और कुलदीप ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डालते हुए ढेर करते हुए पूल – ( ए ) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

कल दिनांक 23 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे से अंडर – 13 आयु वर्ग का रीशेड्यूल मैच राजगीर रॉयल्स और दरभंगा कैपिटल के बीच खेली जाएगी।

दूसरा मुकाबला अंडर- 17 आयु वर्ग के पूल – ( बी ) का अपराह्न 11:30 से चंपारण सुपर किंग बनाम राजगीर रॉयल्स के बीच खेली जाएगी।

जबकि तीसरा मुकाबला अंडर- 17 आयु वर्ग के पूल – ( ए ) का दोपहर 2:30 बजे से गया टाइटंस और मुंगेर इंडियंस के बीच खेली जाएगी।

नोट :- क्रिकेट पिच को वॉटरप्रूफ कर से पैक रखा जायेगा ताकि हल्की-फुल्की बारिश होने के उपरांत भी मैच में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। इसलिए सभी खिलाड़ी निर्धारित समय अनुसार ग्राउंड पर रिपोर्ट करेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

13 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

21 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago