पटना : ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा कर्नाटक ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 40वीं नेशनल जूनियर क्योरगी व 13वीं नेशनल जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप होने जा रहा है. यह चैंपियनशिप 7 से 9 जुलाई तक कर्नाटक के सिमोगा स्थित नेहरू इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है.
इसकी जानकारी ताइक्वांडो एसोएिशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव समता राही ने दी. उन्होंने बताया कि इसमें बिहार की बालक-बालिका टीम प्रतिभाग करने को मंगलवार को रवाना हो गई. टीम का चयन हाल में संपन्न राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया.
टीम के सभी खिलाड़ियों को बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मुश्ताक अहमद, बिहार ताइक्वांडो संघ की अध्यक्षा श्रीमती शशि बाला भदानी, महासचिव राजेश कुमार साहु, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, साई सेंटर के प्रभारी सोमेश्वर राव व आनंद कुमार, अरूण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार,विश्वजीत कुमार व जयप्रकाश मेहता समेत संघ के सभी सदस्यों व प्रशिक्षकों ने जीत की शुभकामनाएं दी।
क्योरगी बालक: सिद्धित कुमार, लक्ष्य भंगालिया, अनुराग कुमार, सुमीत कुमार, गोविंद शेखर, मो. अमीम, अक्षय कुमार, हर्षवर्धन, अभिजीत आनंद, मो. गुलफाम, कोच-विवेक कुमार, मैनजर– शिव भगवान पोद्दार.
बालिका: मेघना कश्यप, सुमन, तनु प्रिया, सृष्टि, आस्था, पूनम, ब्यूटी रानी, स्नेहा एस कुमार, मृदुला ठाकुर व सताक्षी झा, कोच मुन्ना कुमार व मैनेजर आकांक्षा कुमारी.
पूमसे
बालक एकल- सुमित कुमार
बालिका एकल – सौम्या कुमारी
पेयर- सुमित व सौम्या
ग्रुप बालक- श्रेष्ठ मिश्रा, सुमित व गोविंद शेखर,
ग्रुप बालिका- अनिशा, ट्विंकल भारती व सौम्या कुमारी.
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…