Home Bihar cricket association News, विजय हज़ारे ट्रॉफी:-बिहार की लगातार 5वीं हार, जम्मू कश्मीर ने 65 रनों से हराया

विजय हज़ारे ट्रॉफी:-बिहार की लगातार 5वीं हार, जम्मू कश्मीर ने 65 रनों से हराया

by Khelbihar

Khelbihar.com

Patna.बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हज़ारे ट्रॉफी में बिहार की लगातार 5वीं हार हुई है,बिहार की टीम का मैच सोमवार को जम्मू कश्मीर से हुआ जिसमें विजेडी मेथर्ड द्वारा बिहार को जम्मू कश्मीर ने 65 रनों हारा दिया।।

विजय हज़ारे में आज बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और यह फैसला बिल्कुल भी सही नही रहा,जम्मू कश्मीर ने पहले खेलते हुए बिहार की गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी और 50 ओवर में 6 विकेट पर 326 रन का विशाल स्कोर बना दिया ,

जम्मू कश्मीर के ओर से शुभम खजुरिया ने शानदार शतक 127 रन बनाए तथा सुभम सिंह 87 रन के अलावे अब्दुल ने 50 रन की पारी खेली,जिससे बिहार के सामने के विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।।

गेंदबाजी करते हुए बिहार के विवेक 2,आशुतोष,नीकु,शिवम और गनी को 1-1 विकेट मिला,बिहार के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाज के सामने थे 327 रनों के लक्ष्य बिहार के बल्लेबाज क्रम में बदलाव किया गया था पहला मैच खेल रहे गनी को ओपन कराया गया 29 रन बनाए,राठौर ने भी 29 रन बनाए,बाबुल नाबाद 42 तथा विकाश यादव नाबाद 10 रन बनाकर खेल रहे थे।।बिहार का स्कोर 128/4 ,30.2 ओवर में थे।।इस तरह बिहार ने VJD मेथर्ड से 65 रनों से हार गया।।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े