Loading Now
×

सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर से हारा बिहार

पटना : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर ने बिहार को 96 रन हराया।

गुवाहटी के बाड़ासपारा स्थित एसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में जम्मू कश्मीर के गेंदबाजों के आगे बिहार के बल्लेबाज टिक न सकी। कश्मीर द्वारा दिए 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी।कश्मीर के लिए बिस्मा हसन ने 11 रन देकर दो, नाडिया चौधरी ने 6 रन देकर 2, जबकि संध्या व एएन तोमर ने एक—एक विकेट चटकाए।

इससे पहले टॉस जीतकर जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 141 रन बनाए। कश्मीर के लिए ओपनर बल्लेबाज शिवांती गुप्ता ने 6 चौके की मदद से 56 रन जबकि एनए तोमर ने नाबाद 59 रन 6 चौके की मदद से बनाए। बिहार के लिए पी प्रिया ने एक सफलता हासिल की।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 6 = ?