बिहार खेल न्यूज़

बिहार प्राइड कप: पहले चरण के ट्रायल में 829 प्रतिभागियों ने लिया भाग,

पटना: पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप के अंतर्गत आयोजित पहले चरण के चयन ट्रायल में 829 पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह ट्रायल पंकज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सफलतापूर्वक, सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री सुनील पासवान (प्रदेश अध्यक्ष, खेल कूद प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों—पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर (भभुआ), बक्सर एवं भोजपुर—से आए खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे बताया कि बिहार प्राइड कप के चयन ट्रायल राज्य के चार प्रमुख स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण का ट्रायल पटना में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण समस्तीपुर, तृतीय चरण मोतिहारी तथा चतुर्थ एवं अंतिम चरण लखीसराय में आयोजित किया जाएगा।

इन सभी चरणों में बिहार के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेकर अपना ट्रायल देंगे। सभी चरणों के पूर्ण होने के पश्चात चयनित खिलाड़ियों के आधार पर कुल 12 टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें 6 टीमें बालक वर्ग (पुरुष) तथा 6 टीमें महिला वर्ग की होंगी।

आयोजन समिति ने प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता राज्य के खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…

11 hours ago

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…

1 day ago

सेंगर क्रिकेट एकेडमी,खगड़िया वर्ष 2010 से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का कर रहा सतत प्रयास

खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…

2 days ago

रणजी ट्रॉफी के लिए राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCCI चीफ क्यूरेटर की देख-रेख मे हो रहा तैयार।

नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…

2 days ago

बाबू वीर कुंवर सिंह गोल्ड कप अंडर-13 टूर्नामेंट में थंडर स्ट्राइकर्स अंतिम 8 में,ट्रैम्फैंट सीसी भी जीता।

पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…

5 days ago

बक्सर जिला बॉल बैडमिंटन संघ पुनर्गठित

बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…

6 days ago