पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा रणजी टीम के चयन के लिए जगजीवन स्टेडियम में 18 नवम्बर से ट्रायल किया जा रहा है । इस ट्रायल में सभी जिलों के निबंधित खिलाड़ियों को हीं शामिल किया जाएगा ।
यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी खिलाड़ी को जिलों से अनुशंसा लेकर नहीं आना है । सभी खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर रिपोर्ट करने के बाद जिले और क्लब की जानकारी देनी है, जिसकी तहकीकात बीसीए के द्वारा जिलों से की जा सकती है ।
18 नवम्बर को सुबह नौ बजे से ट्रायल प्रारंभ होगा । ट्रायल में शमिल होने वाले खिलाडियों को जन्म प्रमाण पत्र , पहचान सम्बन्धी प्रमाण , पासपोर्ट साइज़ का फोटो के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार के निर्देश से जारी ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…