Loading Now
×

राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट:-बिहार ने राजस्थान को 9विकेट से पराजित कर विजय अभियान शुरू किया।

Khelbihar.com

Patna: मऊ ( उत्तर प्रदेश ) में आज से प्रारंभ हुए 8 वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के उदघाटन मैच में बिहार ने राजस्थान को 9 विकेट से पराजित कर विजय अभियान की शुरुआत किया।

टॉस जीतकर बिहार की बालिकाओं ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 46 रन हीं बना पायी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते सौम्या कुमारी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये।

जवाबी पारी खेलते हुए बिहार ने मात्र 4 ओवर में एक विकेट खोकर 47 रन बनाकर मैच जीत लिया। बिहार की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए मनीषा ने 22 रन एवं सौम्या ने 19 रन बनाए। इस मैच में बिहार की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाली सौम्या कुमारी को ” वीमेन ऑफ द मैच ” का पुरस्कार दिया गया। इस बात की जानकारी सॉफ्बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 9 = ?