कराटे

सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी के अभ्यास में जुटी बिहार सीनियर महिला टीम ।

पटना 09 मार्च : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा चयनित बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली 22 सदस्यीय सीनियर महिला टीम बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी के लिए अभ्यास में जुटी हुई है ।
जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि 4 मार्च को बेंगलुरु पहुंची बिहार सीनियर महिला की टीम के सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट कराया गया जहां समय-समय पर सभी खिलाड़ियों को 3 चरणों में कोविड-19 से गुजरना पड़ा और सभी खिलाड़ियों का रिजल्ट नेगेटिव पाया गया।

उसके बाद बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आज से बिहार के सीनियर महिला टीम एलुर क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर अभ्यास सत्र में जुड़कर पसीना बहाते नजर आए।बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है जिसके सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार की पहली भिड़ंत पांडुचेरी से 11 मार्च को होगी।जबकि 14 मार्च को दूसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से, तीसरा मुकाबला 16 मार्च को सिक्किम से, चौथा मुकाबला 17 मार्च को मणिपुर से, पांचवां मुकाबला 19 मार्च को जम्मू एंड कश्मीर से व छठा और प्रथम राउंड का अंतिम मुकाबला मिजोरम से 21 मार्च को खेली जाएगी।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बिहार की महिला टीम को 11 मार्च को होने वाली प्रथम मुकाबला में जीत के साथ खाता खोलने के लिए टीम को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

14 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

22 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago