Loading Now
×

मुस्ताक अली T-20 के लिए आशुतोष अमन की कप्तानी में बिहार टीम घोषित

Khelbihar.com

पटना : बीसीसीआई के द्वारा आयोजित मुस्ताक अली T-20 टुर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है. वरीय चयन समिति (मेंस) के चेयरमैन जिशानुल यकीन, सदस्य देव जीत चक्रवर्ती और संजीव कुमार बाबा के संयुक्त हस्ताक्षर से तीन मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी. बिहार का पहला मैच 8 नबम्बर को विशाखापत्तनम में आन्ध्र प्रदेश से है.

बिहार टीम इस प्रकार है. 1. आशुतोष अमन – कप्तान 2. मो रहमतुल्लाह 3. बाबुल कुमार 4. शिवम् कुमार 5. सरफराज अशरफ 6. विपुल कृष्णा 7. शशि शेखर 8. विवेक कुमार 9. अश्फान खान 10. अंशुमान गौतम 11. शाशीम राठौड़ 12. राजेश सिंह 13. इशान रवि 14. कुनाल 15. प्रशांत सिंह

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 3 = ?