Home बिहार क्रिकेट बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर 17 से पटना में

बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर 17 से पटना में

by Khelbihar

Khelbihar.com

Patna: ( उत्तर प्रदेश ) में 26 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 8वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप ( बालक/बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार बालक व बालिका सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम के चयन के लिए एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता आज  पटना हाई स्कूल स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी, गर्दनीबाग,पटना के मैदान पर संपन्न हुआ।

इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि चयन में विभिन्न जिलों के 120 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार टीम के चयन हेतु शारीरिक शिक्षा शिक्षक – सह – संघ के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय चयन समिति जिसके संयोजक सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजन राय व सदस्य जीतू कुमार, वेंकटेश सिंह, धीरज कुमार ने खिलाड़ियों का चयन किया। इस एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 17 दिसंबर से पटना में आयोजित किया जायेगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े