Loading Now
×

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन चयन समिति का हुआ गठन,

पटना 15 मार्च: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा कुशवाहा आश्रम,हाजीपुर ( वैशाली ) में आयोजित होने वाली 27वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का चयन किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार पुरूष व महिला टीम के चयन के लिए पाँच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है। राज्य संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता चयन समिति के संयोजक होंगे जबकि पूर्व सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल कुमार,संतोष शर्मा, राजेश सुभांगी व मिताली मित्रा सदस्य होंगे। चयनित टीम जयपुर ( राजस्थान ) में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 66वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 2 = ?