बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 24 जून से लखीसराय में
पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में लखीसराय जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 24 जून से बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय के गांधी मैदान स्थित खेल भवन में किया जाएगा।
नौ चक्रों में खेली जाने वाली इस स्विस शतरंज प्रतियोगिता में कुल तीस हजार की नगद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 जून है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम , राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रतियोगिता के सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारियों अथवा प्रतियोगिता के संयोजक शिवप्रिय भारद्वाज से उनके मोबाइल नम्बर 9430238272 पर से सम्पर्क कर सकते है।
Share this content:



Post Comment