Loading Now
×

बिहार राज्य अंडर-09 शतरंज प्रतियोगिता का आगाज,सभी वरीय खिलाड़ीयों ने किया अगले चक्र में प्रवेश

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आज से पटना के संदलपुर, कुम्हरार स्थित प्लीजेंट वैली स्कूल में बिहार राज्य अंडर 09 शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई। इस तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन खेले गए दो चक्रों के उपरांत बालक वर्ग में दो अंको के साथ दस जबकि बालिका वर्ग में दो अंको के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 7 फिडे रेटेड खिलाड़ीयों समेत कुल चालीस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रथम दो चक्रों के उपरांत सभी रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल दस निम्नलिखित हार्दिक प्रकाश, सिद्धार्थ शांडिल्य, युवान रमन, विष्णु वैभव, मानस,आकर्ष आनंद, आरुष कुमार,आर्यन, अयांश एवं वैभव आनंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

IMG-20260324-WA0012 बिहार राज्य अंडर-09 शतरंज प्रतियोगिता का आगाज,सभी वरीय खिलाड़ीयों ने किया अगले चक्र में प्रवेश

वहीं बालिका वर्ग में पटना की कीर्ति सिन्हा , अंकिता राज, वंशिका माहेश्वरी, कृषा कृति एवं सान्वी सिंह दो अंको के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

इसके पूर्व आज मुख्य अतिथि प्लीजेंट वैली स्कूल के निदेशक ललन कुमार सिंह एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं युवा खिलाड़ियों के संग शतरंज की बाजी खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर प्लीजेंट वैली स्कूल के प्रबंधक चंद्रशेखर आज़ाद, प्राचार्या सुचित्रा कुमारी, सव्यसाची भद्रा, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंदकिशोर, शशिनन्द कुमार एवं शिवप्रिय भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि विनय कुमार, मुख्य निर्णायक मनीष कुमार,कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कुमार, आलोक प्रियदर्शी एवं पलक समेत विद्यालय प्रबंधन के कर्मिगण, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थें।

प्रतियोगिता निदेशक चंद्रशेखर आज़ाद के अनुसार कल सुबह नौ बजे से बालक वर्ग में तीन एवं बालिका वर्ग में दो चक्र खेले जाएंगे। रविवार को एक चक्र खेलकर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 4 = ?