पटना : अगामी 25 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक नांदेड महाराष्ट्रा में आयोजित होने वाली सब – ज्यूनियर नेशनल बेसबॉल चैम्पियन ( पुरुष / महिला ) चैम्पियनशीप में भाग लेने के लिए बिहार ( पुरुष / महिला ) टीम का चयन – सह – प्रशिक्षण शिविर पटना जिला में आयोजित हो रहा है ।यह चयन शिविर कार्तिक कुमार के देखरेख में होगा ।इसकी जानकारी संघ के सचिव ओम प्रकाश ने दी है।
उन्होंने बताया कि यह चयन प्रशिक्षण शिविर शाखा मैदान राजेन्द्र नगर पटना के प्रांगण में दिनांक 28 जुलाई 2022 ( गुरुवार ) से प्रारंभ होगा । इस प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक कार्तिक कुमार एवं आशुतोष कुमार तिवारी , बिहार के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेगें ।
इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर बिहार टीम का चयन होगा । जो अगामी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिधित्व करेगी ।इस चयन शिविर के संयोजक सोनु कुमार सिंह होगें ।
Share this content: