पटना: 36वीं सीनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप पंजाब के संगरूर में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए बिहार पुरुष व महिला टीम का चयन ट्रायल 29 अक्टूबर को भोजपुर के महाराजा कॉलेज में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
बेसबॉल एसोसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना ने बताया कि इसके उपरांत 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उनका कैंप की घोषणा की जाएगी, कैम्प राष्ट्रीय कोच की देखरेख में 11 दिनों के उपरांत अंतिम रूप से 16-16 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा होगी।
यह पूरी प्रक्रिया बेसबॉल एसोसिएशन आफ बिहार की चयन समिति की देखरेख में संपन्न होगी जबकि चयन प्रक्रिया के संयोजक रवि शंकर कुमार होंगे भारतीय बेसबॉल संघ के संयुक्त सचिव व बेसबॉल बिहार संघ की महासचिव मधु शर्मा ने बताया की अब हर ज़िले से बेसबॉल के खिलाड़ी खेलते नज़र आएँगे क्यूकी बेसबॉल 2028 ओलंपिक में शामिल हो चुकी है जिसकी तैयारी हम सब भी शुरू कर चुके है।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…