Home Bihar cricket association News, अंडर-23 वीमेंस टी-20:-नही जीत सकी बिहार एक भी मैच अंतिम मैच में उत्तराखंड ने हराया।

अंडर-23 वीमेंस टी-20:-नही जीत सकी बिहार एक भी मैच अंतिम मैच में उत्तराखंड ने हराया।

by Khelbihar

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई के द्वारा आयोजित अंडर-23 वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए अंतिम मैच में उत्तराखंड ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया। 

गुवाहाटी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 47 रन बनाये। आर्या सेठ को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। आर्या सेठ ने 27 गेंद में दस रन बनाये। इसके अलावा अराध्या राज ने 9, अपूर्वा कुमारी ने 5,प्रीति कुमार ने 4, हर्षिता भारद्वाज ने 3, रचना सिंह ने 1 रन बनाये। कप्तान शिखा सिंह, याशिता सिंह और प्रियंका कुमारी का खाता नहीं खुला। अमिषा ने 10 रन देकर 2, राधा चांद ने 10 रन देकर 2, निशा मिश्रा ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाये। 

जवाब में उत्तराखंड ने 11.1 ओवर में एक विकेट पर 48 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। ज्योति निवेदिता ने 18, तारा विष्ट ने नाबाद 20 और अंजली गोस्वामी नाबाद 2 रन बनाये। निवेदिता भारती ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े