Loading Now
×

समस्तीपुर में आज से शुरू हुआ बिहार महिला अंडर -19 कैंप।

समस्तीपुर : समस्तीपुर के पटेल मैदान में बिहार अंडर-19 (महिला) क्रिकेट कैंप का आयोजन समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार से चुनी हुई 35 महिला खिलाड़ियों का कैंप का आयोजन की शुरुआत जिला खेल अधिकारी गौरव कुमार जी एवं टाउन थाना प्रभारी चंद्रकांत गौरी जी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर जिला के वरिष्ठ खिलाड़ी पूर्व रणजी खिलाड़ी अशोक पाहुजा आशीष सान्यास एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार झा उपाध्याय श्री रूपेश झा श्री अनिल कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री अभिनव तिवारी कोषाध्यक्ष श्री परमेश्वर क्लब प्रतिनिधि श्री चंदन जी कैंप कोऑर्डिनेटर श्री राजू कुमार के देखरेख में शुरुआत की गई।

मौके पर रेलवे के अभिषेक कुमार विदित हो की कैंप मे आई हुई 35 महिला खिलाड़ियों मे से ही बिहार की 16 सदस्यीय टीम का चयन होना है इस मौके पर कोच के रूप मे बीसीए के लेबल 1 कोच सुमित की देखरेख मे चल रहा है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 2 = ?