Loading Now
×

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के पुरूष वर्ग में बिहार जीता

पटना : कोटारकारा ( केरल ) में खेली जा रही 68वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के पूल ए के पहले मैच में बिहार ने त्रिपुरा को 35-17,35-22 से पराजित किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि पुरूष वर्ग के इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,बादल,राजू,अंकित ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जबकि महिला वर्ग के पूल बी के मैच में बिहार को तमिलनाडु के विरुद्ध 35-22,35-29 से हार का सामना करना पड़ा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 4 = ?