शतरंज खेल

12वीं नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में बिहार के आद्या श्री और रेयान मोहम्मद  की दावेदारी मजबूत

पटना : बिहार खेल प्राधिकरण एवं  बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वाधान में  आयोजित हो रहे 12वीं नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप 2024 के तीसरे दिन पांचवी चक्र के  बाद बिहार की आद्या  श्री  अंडर 13 गर्ल्स में  और  अंडर 13 ओपन में बिहार के ही पूर्व नेशनल चैंपियन रेयान  मोहम्मद शीर्ष स्थान कायम होकर बिहार को गौरवान्वित कर रहे है।
आज प्रतियोगिता के दौरान मुख्य आकर्षण भारत के सुप्रसिद्ध ग्रैंडमास्टर देवेंदु  बरुआ मुख्य अतिथि के तौर पर रहे ,और इस दौरान विजेता खिलाड़ियों के बीच वितरित होने  वाले ट्रॉफी  का अनावरण बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंदरण शंकरण के साथ  संयुक्त रूप से किया ।

परिणाम इस प्रकार से है :-

अंडर 17 ओपन प्रथम बोर्ड पर सफेद मोरों से खेलते हुए तमिलनाडु के साधु शरण आर ने गुजरात के वीरभद्र सिंह गढवी  निम्जो इंडियन ओपनिंग डिफेंस में कड़ी शिकस्त दी।
अंडर 17 गर्ल्स :  प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सिंधु श्री के ने अंडमान निकोबार की कस्तूरी भाई आर को  शिशिलियन  डिफेंस में मात दी
अंडर 15 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के अर्णव अग्रवाल ने कर्नाटक के कृष्ण मुथु पालीनियप्पन को शशिलियन डिफेंस ओपनसकी वेरिएशन में मात दी।
अंडर 15 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए दिल्ली की आद्या गुप्ता ने दिल्ली की ही मायरा सिंह को पर्क  डिफेंस में  बाजी बराबरी पर छोड़ने पर मजबूर किया।
अंडर 13 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरा से खेलते हुए दिल्ली के वंदन अलंकार सवाई ने हरियाणा के निमई अग्रवाल को राई  लोपेज से शिकस्त दी।
अंडर 13 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सामंती श्री एस ने तमिलनाडु की ही निवेदिता वी सी को ओपनस्की वैरिशन के साथ खेलते हुए  बराबरी पर रोका।
अंडर 11 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोरो से खेलते हुए आंध्र प्रदेश के अंडाला माला हेमल  वर्षण व ने ओडिशा के मनीष मिश्रा को शिशिलियन ओपनसकी वेरिएशन में मात दी।
अंडर 11 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए कर्नाटक की प्रतीति बरदोलोई ने महाराष्ट्र की पाल वेदिका को  शिशिलियन ओपनिंग के साथ खेलते हुए बराबरी पर रोकने पर मजबूर किया।
अंडर 9 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए पश्चिम बंगाल के ओशिक मंडल ने दिल्ली के आरित कपिल को ओपनस्की वेरिएशन शिशिलियन्न डिफेंस में खेलते हुए बड़ा उलट फेर किया।
अंडर 9 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद  मोहरों से खेलते हुए केरल की डी वी विजेश  गुजरात की ने गुजरात की  आश्वी सिंह को इंग्लिश ओपनिंग में  अपने जाल में फंसा कर करी शिकस्त दी।
अंडर 7 ओपन : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु  के स्टीफन एंड्रयूज ने उत्तर प्रदेश के शिवाय सिंह को इंग्लिश ओपनिंग में जबरदस्त  शिकस्त देकर उलटफेर किया।
अंडर 7 गर्ल्स : प्रथम बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु की सुकृति रिया एस ने महाराष्ट्र की अन्वी दीपक हींग  को पेट्रोफ में हराया।
पांचवें चक्र के समाप्ति के बाद टॉप बोर्ड के  परिणाम इस प्रकार है
अंडर 17 ओपन : शाधुरशान आर तमिलनाडु =05अंक
अंडर 17 गर्ल्स: सिंधु श्री के तमिलनाडु=4.5अंक
अंडर 15 ओपन :  अर्णव अग्रवाल उत्तर प्रदेश =05अंक
अंडर 15 गर्ल्स : शरण्य गड़े ,तेलंगाना =4.5 अंक
अंडर 13 ओपन : वंदन अलंकार सवाई दिल्ली =05 अंक और मोहम्मद रेयान =05अंक
अंडर 13 गर्ल्स : आद्या श्री बिहार =4.5अंक
अंडर 11 ओपन : अंडाला माला हेमल वर्षण आंध्र प्रदेश =05 अंक
अंडर 11 गर्ल्स : पाल वेदिका महाराष्ट्र =4.5 अंक
अंडर 9 ओपन : ओशिक मंडल पश्चिम बंगाल =05 अंक
अंडर 9 गर्ल्स : डी वी विजेश  केरल=05 अंक
अंडर 07 ओपन : तेजस तिवारी उत्तराखंड =05 अंक
अंडर 07गर्ल्स : सुकृति रिया एस तमिलनाडु=05
कल प्रतियोगिता के चौथे दिन सातवें एवं आठवी चक्र की बाजी खेली जाएगी ।इसकी जानकारी प्रतियोगिता के निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

7 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago