Home Bihar बिहार की अंकिता को राष्ट्रीय अंडर-07 शतरंज में पांचवा स्थान

बिहार की अंकिता को राष्ट्रीय अंडर-07 शतरंज में पांचवा स्थान

by Khelbihar

पटना : अहमदाबाद में चल रहे 35वें राष्ट्रीय अंडर-07 शतरंज प्रतियोगिता के अंतिम दिन , ग्यारहवें चक्र की समाप्ति के उपरांत बिहार की अंकिता राज ने 8 अंको के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आरंभ से ही संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही अंकिता ने आज अंतिम चक्र में तेलंगाना की पी सृहिता को सफेद मोहरों से पराजित कर पांचवा स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त बातों की जानकारी बिहार टीम के मैनेजर एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार ने अहमदाबाद से दूरभाष पर दी।

उन्होंने आगे बताया कि तमिलनाडु की सर्वाणिका 11 अंको के साथ विजेता जबकि केरल की दिवि बिजेश 9 अंको के साथ उपविजेता घोषित की गईं। महाराष्ट्र की त्वेशा आशीष जैन एवं राजस्थान की कियाना परिहार को क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ।

वहीं बालक वर्ग में भाग ले रहे सिद्धार्थ शांडिल्य एवं आकर्ष आनंद ने 11 चक्रों में पांच पांच अंक बनाये।
अंकिता के इस शानदार प्रदर्शन पर अखिल बिहार शतरंज संघ एवं समस्त बिहार शतरंज परिवार ने अंकिता को बधाई एवं उनके बेहतर शतरंज जीवन की शुभकामनाएं दी है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े