Loading Now
×

बीपीसीए अंडर -13 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में बीपीसीए हीटस 83 रनों से विजयी

पटना 15 नवंबर: कप्तान आयुष सिन्हा और शिवम राज के बीच 218 रनों की साझेदारी के कारण बी पी सी ए अंडर 13 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में बी पी सी ए हीटस ने बी पी सी ए बुल्स को 83 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की!

राजधानी के शाखा मैदान में आज बी पी सी ए हिट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 5 विकेट 33 रनों पे खो देने के बाद कप्तान आयुष सिन्हा 115 रन (84 गेंदों ) 20 चौके और 1 छक्के ने मोर्चा संभालते हुए शिवम राज 101 रन नाबाद (74 गेंदों) 18 चौके के साथ छठे विकेट के लिए 218 रनों की साझेदारी और साहिल धोनी के तेज 37 नाबाद रन 17 गेंदों के बदौलत बी पी सी ए हिट्स 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया !
बी पी सी ए बुल्स की तरफ से प्रकाश राज ने 3, आर्यन, रचित और आयुष्मान ने 1-1 विकेट प्राप्त किये!

311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बी पी सी ए बुल्स ने भी हर्षित राज 64 रन 39 गेंद, कप्तान मोहित श्रीवास्तव 40 रन 37 गेंद, आयुष्मान 39 रन 40 गेंद और प्रतीक भूषण 26 रन 32 गेंद के प्रयास से सभी विकेट खोकर 228 रन ही बना सकी!

बी पी सी ए हिट्स के लिए गेंदबाजी करते हुए श्रेयांस वत्स ने 2 विकेट, दुष्यंत, शौर्य, पीयूष, साहिल और शिवम राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया!बी पी सी ए हिट्स के शिवम राज को ऑल राउण्ड खेल 101 नाबाद रन और 1 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार क्रिकेट कोच अजीत सिंह नें दिया!
अब सेमी फाइनल में बी पी सी ए हिट्स का मुकाबला बी पी सी ए ब्लेज से होगा!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 3 = ?