Loading Now
×

बीपीएल का फाइनल बेगूसराय चैलेंजर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच मुकाबला कल

  • बीपीएल का फाइनल बेगूसराय चैलेंजर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच मुकाबला कल
  • बरौनी सुपर किंग्स के कप्तान दानिश आलम बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय:  जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमिटी के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बरौनी सुपर किंग्स और अशोका अचीवर्स के बीच खेला गया।

बरौनी सुपर किंग्स के कप्तान दानिश आलम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 7 विकेट होकर 199 रनों का लक्ष्य दिया वहीं बरौनी सुपर किंग्स की ओर से कप्तान दानिश आलम ने शानदार 42 गेंद में 76 रन बनाए और वही अतुल प्रकाश ने 35 गेंद में 52 रन बनाए अशोका अचीवर्स की ओर से युवराज ने 4विकेट प्राप्त किए राम विनीत शरण ने 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उत्तरी अशोका अचीवर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट होकर 163 रन ही बना पाई अशोका अचीवर्स की ओर से हर्ष प्रकाश ने 41 रन बनाए और पृथ्वीराज ने 27 रन बनाए और वहीं बरौनी सुपर किंग्स की ओर से अरविंद ने 3 विकेट प्राप्त किया आलोक ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बरौनी सुपर किंग्स ने अशोका अचीवर्स को 33 रनों से पराजित कर बीपीएल के फाइनल में पहुंचा।

इस अवसर पर बरौनी सुपर किंग्स से कप्तान दानिश आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश वह वरिष्ठ क्रिकेटर गुड्डू वर्मा ने प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर अनिकेत कुमार और गुड्डू वर्मा थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे बीपीएल के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कल बीपीएल का शानदार फाइनल मुकाबला बेगूसराय चैलेंजर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 3 = ?