Loading Now
×

बक्सर लीग:-इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बक्सर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया।

शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब मंगराव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 73 रन बनाये। सुमरू राय ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। पंकज ने 3, हिमांशु, दिनेश और तेजस ने दो-दो विकेट चटकाये। रन आउट के रूप में 1 विकेट गिरा।

जवाब में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब डुमरांव ने 11 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बना कर मैच जीत लिया। अभिमन्यु ने 36, राज कुमार ने 13 और अभिषेक ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में 13 रन बने। शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब मंगराव की तरफ से कैफ और सुमरू ने 1-1 विकेट लिये।

अंपायर निरंजन कुमार और शाहबाज आलम थे। स्कोरर के रूप में विशाल राठौर थे। मैच के दौरान संजय राय, फराह अंसारी, पंकज वर्मा, सूरज कुमार, राजू कुमार, रोहित शर्मा व वरिष्ठ प्लेयर मौजूद थे। कल का मैच गोस्वामी क्रिकेट क्लब, डुमरांव और दलसागर क्रिकेट क्लब, दलसागर के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 1 = ?