Loading Now
×

बक्सर लीग:-लालगंज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी।

Khelbihar.com

Buxer:बक्सर जिला क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में आज खेले गए मैच में लालगंज क्रिकेट क्लब ने न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 131 रन बनाया। जिसमें रोहित ने 23 सत्या यादव ने 16 अमित कुमार ने 14 रनों का स्कोर बनाया।शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार ना कर सका। अतिरिक्त के रूप में 44 रन बने। लालगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल सोनी ने 3, विशाल एवं उज्जवल ने 2,2 जबकि कुंदन, लवकुश एवं आनंद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में खेलते हुए लालगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 23.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जिसमें विशाल ने सर्वाधिक 65 रन,उज्जवल के ने नाबाद 17 रन,आनंद ने 16 रनों का स्कोर किया। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने।न्यू यंग स्टार क्रिकेट की क्लब के तरफ से रोहित,ऋषभ, अमित एवं जितेंद्र ने 1,1 विकेट प्राप्त किया।

आज के अंपायर निरंजन कुमार एवं कौशल राय थे जबकि स्कोरिंग का कार्य विशाल कुमार ने किया।बक्सर जिला क्रिकेट लीग के शेष बचे हुए मैच अभी स्थगित रहेंगे।शेष मैच के प्रारंभ होने की सूचना संबंधित क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिव को दी जाएगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 3 = ?