ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर क्रिकेट में सीएबी ऑल स्टार 75 रनो से जीता
पटना। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर कप इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में सीएबी ऑल स्टार ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना (सीएपी) को 75 रन से पराजित किया।
मोइनुल हक स्टेडियम स्थित क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में सीएपी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षरण करने का फैसला किया।
सीएबी ऑल स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाये। जवाब ममें सीएपी की ओर 22 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अंकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
सीएबी ऑल स्टार : 25 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन, अंकुर 68 रन, अभिनव 20 रन, अनुपम 15 रन, प्रिंस दूबे 2/26, सागर 2/20, प्रिंस 1/22,कैप 1/26
सीएपी : 22 ओवर में 94 रन पर ऑल आउट सागर 17 रन, ओमी राज 13 रन, उज्ज्वल 10 रन, सर्वजीत 2/18, दिव्यांशु 2/18, अमित 2/19, अभिनव 2/16, रन आउट-2
Share this content:



Post Comment