Home Bihar उत्पल सीसी को हराकर सीएबी रामधारी सिंह दिनकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

उत्पल सीसी को हराकर सीएबी रामधारी सिंह दिनकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

by Khelbihar

पटना 29 अक्टूबर: Nioc द्वारा आयोजित रामधारी सिंह दिनकर अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला उत्पल क्रिकेट क्लब और सीएबी के बीच खेला गया।

टॉस उत्पल की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रह बनाया जिसमे पंकज नाबाद 33 रन,आनंद राज 27 रन बनाए जबकि सोनू 22 रन । गेंदबाजी में आदित्य को 3 व हर्ष को 2 विकेट मिला।

164 रनों के लक्ष्य के जबाब में उतरी उत्पल सीसी की टीम 28.5 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर ढेर हो गया।जिसमे हर्ष झा ने 26 रन,हर्ष नंद ने 21 रन और अंकित ने 24 रन बनाया।गेंदबाजी में सीएबी के अभिषेक को 4 और प्रशांत को 2 विकेट मिला।

आज का मैच ऑफ द मैच अभिषेक को मुख्य अतिथि शुभम राज(gym ऑनर एंड मैनेजर Nioc) के द्वारा दिया गया।कल दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।पहला मुकाबला खुशी स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम सीएबी तथा दूसरा जगौर क्रिकेट एकैडमी बनाम रॉयल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े