पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय विमला देवी मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। गुरुवार को सीएबी ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएबी ने ट्रैम्फैंट क्रिकेट क्लब को 49 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सीएबी की जीत में शिवम सम्राट की शानदार अर्धशतकीय पारी और अमन की घातक गेंदबाजी निर्णायक रही।
टॉस जीतकर ट्रैम्फैंट सीसी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सीएबी की टीम ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर शिवम सम्राट ने 46 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्कों की मदद से 71 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, आस्तित्व चंद्रा ने 39, विवेक कुमार ने 37 और आर्यन सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 31 रन मिले। ट्रैम्फैंट की ओर से स्पर्श ने दो विकेट लिए, जबकि प्रियांशु यादव, मयंक, आदर्श और करन को एक-एक सफलता मिली।
अमन ने झटके पांच विकेट
205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैम्फैंट सीसी की टीम 19.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शिवम राज ने 53 रन की पारी खेली। आकर्ष राज ने 28, स्पर्श ने 29, प्रियांशु यादव ने 13 और मयंक ने नाबाद 17 रन बनाए। सीएबी की ओर से अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। राहुल ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि आर्यन सिंह और दक्ष राज को एक-एक विकेट मिला। शानदार प्रदर्शन के लिए अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इन खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार फिनिक्स सीसी के अमय सहाय को मिला। राजू वाल्स एकेडमी के आयुष्मान जैन बेस्ट बैट्समैन, सीएबी के श्रेष्ठ सुमन बेस्ट बॉलर, वाईसीसी के वेद नारायण बेस्ट विकेटकीपर और राज स्क्वायर के आयुष सिंह बेस्ट फील्डर चुने गए।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, एडीएम (उप समाहर्ता) सुबोध कुमार सिंह, संतोष कुमार, भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी और लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक इंद्रदीप चंद्रवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन अध्यक्ष संतोष तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन मृत्युंजय झा ने किया।
Share this content:
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…
पटना, 6 नवंबर 2026। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी)-टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट…
मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…
पटना, 5 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने आगामी सैयद मुश्ताक…