Loading Now
×

भोजपुर जिला सीनियर क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में सीएबी 4 रनों से जीता

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर सीएबी बनाम बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मैच प्रातः 10:30 बजे शुरू हुआ |

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएबी की टीम ने 30 ओवर में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई |हिमांशु ने सर्वाधिक 51 रन, सुधांशु ने 29 रन ,सनी ने 24 रन, रोहित राज और रितिक उपाध्याय 20-20 रनों का योगदान किया | अतिरिक्त रनों की संख्या 30 रही| बिहिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवम ने सर्वाधिक चार विकेट, सोनू और आदित्य प्रकाश ने दो-दो विकेट, ह्रदयानंद और जयसवाल ने एक-एक विकेट लिया |

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया किकेट अकॅडमी ब्लू की टीम 30 ओवर में 192 रन बनाकर आउट हो गई |हृदयानंद ने 47 रन,विशाल ने 48 रन ,मृत्युंजय ने 30 रन ,सनी ने 20 रन और अमर ने 16 रनों का योगदान किया |सी.ए.बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने सर्वाधिक तीन विकेट ,मोहित और सनी ने दो-दो विकेट, गौतम और अर्चित ने एक-एक विकेट लिया |इस प्रकार सीएबी ने यह मैच 4 रनों से जीत लिया |

आज के मैच के निर्णायक विनीत कुमार एवं जितेंद्र कुमार थे| स्कोरिंग विकी ने की |मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ,सीएबी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव, कई सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे| कल का मैच राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम हाई टेक क्रिकेट क्लब के बीच 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा | इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय(ज्ञानू )ने दी |

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 6 = ?