कराटे

सीएपी क्रिकेट एकेडमी ने जीता दो दिवसीय क्रिकेट सीरीज का ख़िताब

पटना 12 मार्च: राजधानी पटना के डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले जा रहे है दो दिवसीय सीरीज का फाइनल मुकाबला डीएमएस क्रिकेट एकेडमी और सीएपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

सीएपी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सीएपी की टीम ने रोहित के 64 रन और अश्विनी के 50 रनो की मदद से कुल 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएमएस के संजीत ने पांच और राहुल ने दो विकेट झटके।

डीएमएस की टीम अपनी पहली पारी में 39.1 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना सका। जिसमे साहिल 30 ,राहुल और सचिन 17-17 रन बनाये। गेंदबाजी मे सीएपी के राजपाल को चार,रोहित और अंकित को दो दो विकेट मिला। इस तरह पहली पारी के अधार पर सीएपी को 124 रनो की बढ़त मिल गई।

अपनी दूसरी पारी में सीएपी की टीम ने 44.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 204 रन बनाये जिसमे अभिषेक ने 47 रन और रोहित ने 38 रनो की पारी खेली। इस तरह सीएपी ने कुल लक्ष्य 329 रनो का डीएमएस के लिए रखा। डीएमएस के गेंदबाज साहिल को तीन और संजीत को दो विकेट मिला।

329 रनो के लक्ष्य के जबाब में उत्तरी डीएमएस की टीम सिर्फ 31.3 ओवर में 116 रन बनाकर ढेर हो गया। टीम के लिए कुणाल ने सबसे अधिक 32 रन बनाये। गेंदबाजी में सीएपी के राजपाल को चार ,रॉनित को तीन विकेट मिला। इस तरह यह सीरीज सीएपी ने अपने नाम किया। इस दो दिवसीय सीरीज में मैन ऑफ़ द मैच राजपाल चौधरी को,मैन ऑफ़ द सीरीज भी राजपाल चौधरी को और बेस्ट गेंदबाज का पुरुष्कार संजीत शर्मा को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago