बिहार खेल न्यूज़

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग U-15 सीजन -6: शान का जलवा, नाइटराइडर्स व क्वांटम वारियर्स विजयी।

पटना। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—15 सीजन —6 में मंगलवार का दिन मंगलवार का दिन बीआईएचईआर नाइटराइडर्स के नाम रहा, जहां कप्तान शान गोस्वामी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाई। गेंद और बल्ले दोनों से चमकते हुए शान ने मैच को पूरी तरह नाइटराइडर्स के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वांटम वारियर्स ने आॅक्सफोड सुपरकिंग्स पर 90 रन से जीत दर्ज की ।

पहला मैच

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बीआईएचईआर नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एसआरयू फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से ओम साहिल ने 45 और सचिन यादव ने 34 रन की अहम पारियां खेलीं। नाइटराइडर्स के कप्तान शान गोस्वामी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइटराइडर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान शान गोस्वामी ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों में तीन छक्के और 11 चौके जड़ते हुए टीम को महज 12.4 ओवर में एक विकेट खोकर जीत दिला दी। अमन राज ने 30 रन का उपयोगी योगदान दिया।शानदार प्रदर्शन के लिए शान गोस्वामी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

एसआरयू फाइटर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन (ओम साहिल 45, सचिन यादव 34, नीरज 13, आदर्श नाबाद 12, अतिरिक्त 19; शान गोस्वामी 3/32, परयूष 2/26, प्रेम 1/17, विपुल 1/9)

बीआईएचईआर नाइटराइडर्स: 12.4 ओवर में 1 विकेट पर 144 रन (शान गोस्वामी नाबाद 76, अमन राज 30, अतिरिक्त 28; प्रणीत 1/25)

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच क्वांटम वारियर्स बनाम आॅक्सफोड सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में रोहन सिंह के नाबाद 66 रन, अमन कुमार के 45 और प्रांजल के 32 रन की मदद से 215 रन का स्कोर पांच विकेट खोकर बनाए. जवाब में सुपरकिंग्स के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके. पूरी टीम 15.1 ओवर में 125 रन पर सिमट गई. सुपरकिंग्स की ओर से सर्वाधिक 29 रन कप्तान अनिकेत प्रकाश ने बनाए. विजेता टीम के अमन कुमार (45 रन व 2 विकेट) को बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

दोनों मैचों के प्लेयर आफ द मैच को बतौर अतिथि मौजूद रही प्रीति राय, डॉ. सदीक्षा व डॉ. निशि सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया.

संक्षिप्त स्कोर

क्वांटम वारियर्स: 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन, (आयुष यादव 10, अमन कुमार 45, प्रत्युष सुंदरम 31, रोहन सिंह नाबाद 66, प्रांजल 32, अतिरिक्त 30, अंशु कुमार 2/47, आरव कुमार चंद्रा 2/43, पीयूष रंजन 1/49)

 

आॅक्सफोर्ड सुपरकिंग्स: 15.1 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन, (चिराग सुजीत झा 12, अनिकेत प्रकाश 29, आयुष राज 13, भविष्य कुमार 10, अतिरिक्त 37, रजनीश 1/16, यशस्वी 1/19, अमन कुमार 2/15, अमनदीप सिंह 1223, शिवम कुमार 1/0.)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago