Loading Now
×

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15:आस्तित्व की ऑलराउंड चमक से आरआईटी चैंपियंस की शानदार जीत

पटना। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में आयोजित कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—15 सीजन—6 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरआईटी चैंपियंस ने एआरकेए जैन टाइटंस को चार विकेट से हराकर दमदार जीत दर्ज की। मुकाबले के हीरो रहे आस्तित्व चंद्रा, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। वहीं दूसरे मैच में एसआरयू फाइटर्स ने दो रन से जीत हासिल किया।

पहला मैच

कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में आरआईटी चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आशीष ने 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि युवराज भट ने 22 और सार्थक राज ने 26 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 30 रन मिले।

IMG-20260324-WA0012 कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15:आस्तित्व की ऑलराउंड चमक से आरआईटी चैंपियंस की शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआईटी चैंपियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। लेकिन एक छोर पर टिके आस्तित्व चंद्रा ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 70 रन बनाए और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। कप्तान हिमांशु कुमार ने भी 27 रनों का अहम योगदान दिया।

चैंपियंस ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भी आस्तित्व चंद्रा ने दो विकेट झटककर अपनी उपयोगिता साबित की। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

एआरकेए जैन टाइटंस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन (आशीष 47, सार्थक राज 26, युवराज भट 22; आस्तित्व चंद्रा 2/24, हरि ओम 1/20)

आरआईटी चैंपियंस: 16 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन (आस्तित्व चंद्रा 70, हिमांशु कुमार 27; सार्थक राज 2/15, अमृत राज 1/29)IMG-20260401-WA0029-300x169 कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15:आस्तित्व की ऑलराउंड चमक से आरआईटी चैंपियंस की शानदार जीत

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच एसआरयू फाइटर्स बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला गया। थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर फाइटर्स को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। फाइटर्स ने सचिन यादव के 48 रन और राज आनंद के नाबाद 43 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी थंडरवोल्ट को ओपनर बल्लेबाज श्रेयांश व आशीष ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने 41—41 रन का योगदान दिया. लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। टीम 18.5 ओवर में 159 रन पर आलआउट हो गई. इस तरह फाइटर्स ने यह मैच दो रन से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सचिन यादव को 48 रन व एक विकेट के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

मैच समाप्ति के बाद दोनों विजेता टीम के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नीतू कुमारी व राजू प्रसाद ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

एसआरयू फाइटर्स: 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन, सचिन यादव 48, अनुपम राज नाबाद 18, राज आनंद 43, अतिरिक्त 32, विश्वजीत आनंद 1/21, अभिनव राज 2/22, शिवांश मौर्या 1/15, नवीन 1/22.

वीजीयू थंडरवोल्ट: 18.5 ओवर में 159 रन पर आलआउट, श्रेयांश कुमार 41, आशीष 41, अभिनव राज 25, अतिरिक्त 34, प्रणीत 2/26, कार्तिक चौधरी 2/17, सचिन यादव 1/39, श्याम कुमार 1/51, प्रियांक राज 1/16, प्रभाकर पारितोष 2/2.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 1 = ?