कराटे

सेंट्रल ज़ोन रणधीर वर्मा इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट :उद्घाटन मुकाबले में समस्तीपुर ने खगड़िया को 69 रनों से हराया

  • उद्घाटन मुकाबले में समस्तीपुर ने खगड़िया को 69 रनों से पराजित किया।
  • सेंट्रल जोन का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री ने किया
  • समस्तीपुर के आलम बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर 19 में सेंट्रल ज़ोन का पहला मुकाबला समस्तीपुर और खगरिया के बिच आज बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान में खेला गया।

जिसमे खगड़िया ने टॉस जित कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 50 ओवर के मैच में समस्तीपुर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पे 336 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से मोहम्मद आलम ने शानदार 174 रन की शतकीय पारी खेली और अबू तालिब ने 56 रन बनाए।खगड़िया की ओर से आदित्य किशन ने 4 विकेट और सूरज कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया की टीम निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पे 267 रन ही बना पाई खगड़िया की ओर से सूरज ने 56 रन और कप्तान अंशु ने नाबाद 50 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से आयुष कुमार ने 2 विकेट और अभिनव ने 1 विकेट प्राप्त किये इस तरह से समस्तीपुर ने 69 रन से ये मैच जीत लिया।

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरुष्कार समस्तीपुर के मोहम्मद आलम को दिया गया
अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। आज के इस मैच का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के खेल मंत्री ने कहा कि बिहार के क्रिकेटरों में काफी प्रतिभा है और यहां के खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए नजर आएंगे आने वाले समय में बिहार में भी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का भी निर्माण बहुत जल्द होगा खिलाड़ी को सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश बेगूसराय जिला खेल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह निराला कुमार दानिश आलम इस आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानु मौजूद थे संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि कल का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago