Loading Now
×

सेंट्रल जोन: हेमन ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया।

  • समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया।
  • समस्तीपुर के अंकुर और आलम ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाया।
  • समस्तीपुर के सुमन बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिले के वरीय उप समाहर्ता सह बेगूसराय जिले के खेल पदाधिकारी और वरिष्ठ क्रिकेटर गौरव भारद्वाज बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मृत्युंजय कुमार वीरेश रणवीर कुमार प्रेम रंजन पाठक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।IMG-20220331-WA0016-300x153 सेंट्रल जोन: हेमन ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया।

आज के मुकाबले में सहरसा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया सहरसा की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 33 ओवर में सहरसा की टीम 159 रन पर सिमट गई सहरसा की ओर से प्रिंस ने 38 रन बनाए और तुषार सिन्हा ने 34 रनों का योगदान किया और वही समस्तीपुर की ओर से सुमन ने 4 विकेट प्राप्त किया मो अफजल 3 विकेट प्राप्त किया राम सुरेश 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम 23 ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया समस्तीपुर की ओर से अंकुर ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 66 रन बनाए और वही मो आलम ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 59 रन बनाए और वही सहरसा की ओर से मात्र एक गेंदबाज मो जफर इमाम ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत समस्तीपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित कर हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन में अपना लगातार दूसरा जीत दर्ज किया।

इस अवसर पर समस्तीपुर के सुमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया इस मैच के मुख्य एंपायर बीसीए पैनल के वेद प्रकाश और सचिन थे आब्जर्वर के रूप में अजय सिंह थे स्कोरर की भूमिका में राहुल और सुमित है। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 1 = ?