Loading Now
×

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में चंदन का शतक,सोनपुर रेल विजयी

वैशाली 06 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग के आज के मैच सोनपुर रेल और महुआ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोनपुर रेल के सलामी बल्लेबाज संतोष 38 रन एवं राकेश 21 रन ने बढ़िया शुरुआत की , इस दोनो बल्लेबाज को आउट होने के बाद चंदन सिंह 114 और रंजीत 33 ने तेज बल्लेबाजी टीम का स्कोर निर्धारित 30 ओवर में 304/9 का विशाल लक्ष्य खड़ा किया , महुआ के गेंदबाज ब्रह्म 2 विकेट , सूरज चौहान 2 विकेट , शिवम 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ के सलामी बल्लेबाज कैप्टन सूरज चौहान 46 रन और अनुज 64 रन ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी l इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं करता पूरी टीम 29 ओवर में 241 रन पर ऑल आउट हो गई , सोनुपुर रेलवे के तरफ से रवि प्रकाश 4 विकेट , राहुल मिश्रा 1 विकेट , फैज अली खान 1 विकेट , राकेश 1 विकेट लिए ,

सोनपुर रेलवे के चंदन सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।कल का मैच देसरी क्रिकेट क्लब और वैशाली यूथ के बीच खेला जाएगा ।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 6 = ?