कराटे

पूर्णिया जिला जूनियर लीग में सिटी सीसी व पी डी सी सी सी (सी) विजयी

पूर्णिया 31 मार्च: स्थानीय डी एस ए मैदान मैं स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 55 वा मैच सिटी क्रिकेट क्लब बनाम डिजायर क्रिकेट एकैडमी (रेड ) खेला गया।

जिसमे सिटी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सिटी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच मै 20 ओवर खेल कर 05 विकेट खो कर 250 रन बनाया । सिटी क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी में अकबर ने 94 रन, नन्द किशोर ने नाबाद 76 रन, राजा ने 34 रन बनाए ।जबकि गेंदबाजी में डिजायर क्रिकेट एकैडमी (रेड) की तरफ से अमर ने 04 ओवर मै 53 रन देकर 02 विकेट, स्पर्श ने 04 ओवर मै 32 रन देकर 02 विकेट लिया ।

251 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिजायर क्रिकेट एकैडमी (रेड) ने 20 ओवर मै 09 विकेट खो कर 125 रन बना ली । डिजायर क्रिकेट एकैडमी (रेड) के तरफ से बल्लेबाजी मै स्पर्श 33 रन एवं अबीस ने 27 रन, राशिद ने 27 रन एवं अमर ने 14 रन बनाए । गेंदबाजी में सिटी क्रिकेट क्लब के तरफ से मीरशाद ने 04 ओवर मैं 08 रन देकर 03 विकेट, आसिफ ने 04 ओवर मैं 21 रन देकर 02 विकेट, अकबर 04 ओवर मैं 34 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।सिटी क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 125 रन से जीत कर 2 अंक अर्जित की ।

सिटी क्रिकेट क्लब के आल राउंडर अकबर प्लेयर्स ऑफ़ द मैच बने।निर्णायक मैं विकल्प झा एवं ऋतू राज स्कोरर अबू बकर थे।

दूसरा जूनियर डिवीज़न का 56 वा मैच एकलव्य (बनमंखी) बनाम पी डी सी सी सी (सी) के बीच हुआ। जिसमे पी डी सी सी सी (सी) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पी डी सी सी सी (सी) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मै 20.3 ओवर मे 10 विकेट खो कर 135 रन बनाया। पी डी सी सी सी (सी) के तरफ से रौशन झा ने 24 रन, रौशन कु ने 19 रन, सोनू ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी मैं एकलव्य (बनमंखी) की तरफ से अभिषेक ने 3.3 ओवर मै 23 रन देकर 03 विकेट, शशि ने 05 ओवर मे 23 रन देकर 03 विकेट, विश्वजीत ने 05 ओवर मे 30 रन देकर 02 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य (बनमंखी) ने 19.3 ओवर मै 10 विकेट खो कर 94 रन ही बना। जिसमे हर्ष ने 21 रन, सौरभ, शशि एवं विश्वजीत ने 10-10 बनाए। गेंदबाजी मै पी डी सी सी सी (सी) के गेंदबाज मै रौशन ने 04 ओवर मे 15 रन देकर 03विकेट, आनंद ने 04 ओवर मे 31 रन देकर 03 विकेट,ऋतू राज ने 05 ओवर 17 रन देकर 02 विकेट लिया ।

पी डी सी सी सी (सी) इस मैच को 41 रन से जीत कर 2 अंक हासिल किया।सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पी डी सी सी सी (सी) के आल राउंडर अभिषेक कुमार को मिला। निर्णायक की भूमिका मै ज़ाहिद आलम एवं कुंदन दत्ता स्कोरर विकल्प झा थे। जूनियर डिवीज़न पहला मैच – मेल्बोर्न क्रिकेट क्लब बनाम रामनगर (सिल्वर)दूसरा जूनियर डिवीज़न मैच -इ सी सी (बर्सोनी) बनाम डिजायर (ग्रीन)।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago