Home Bihar सिटी स्टूडेंट्स क्लब विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

सिटी स्टूडेंट्स क्लब विडेल क्लॉथिंग पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khelbihar
पटना। अपने गेंदबाजों अनीस कुमार (4 विकेट), प्राज्ज्वल (दो विकेट), राजीव (दो विकेट) और मनीष कुमार (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने विडेल क्लॉथिंग द्वारा प्रायोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीए अध्यक्ष गुट द्वारा पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित तदर्थ समिति के तत्वावधान में कराई जा रही इस जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने शर्मा स्पोर्टिंग को 8 विकेट से पराजित किया।

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस शर्मा स्पोर्टिंग ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 25.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाये। जवाब में सिटी स्टूडेंट्स क्लब ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनीस कुमार (31 रन, चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

शर्मा स्पोर्टिंग : 25.1 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट रिषि कुमार 20,अश्विनी राज 10, अंकुश विकास टंडन 10, पृथ्वी राज पांडेय 14, आदिल राजा 10, अतिरिक्त 24 प्राज्जवल 2/13, मनीष कुमार  2/13, अनीस कुमार 4/25, राजीव 2/24

सिटी स्टूडेंट्स क्लब : 15.3 ओवर में दो विकेट पर 103 रन, अनीस कुमार 31, कार्तिक राज यादव नाबाद 44, अतिरिक्त 19, हर्षवीर सिंह 1/32, दिलखुश 1/16

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े