बिहार खेल न्यूज़

सिविल ऑडिट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2026-27 के सेमीफाइनल मुकाबले में सिविल ऑडिट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसी सिटी को 100 रन के बड़े अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी, पटना में खेले गए मुकाबले में वाईएसी सिटी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिविल ऑडिट की टीम ने 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 202 रन बनाए।सिविल ऑडिट की ओर से अमित कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। सोनल मानसिंह ने 45 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि सन्नी बिहारी ने 29 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से तेजतर्रार 39 रन का योगदान दिया।

वाईएसी सिटी की ओर से सत्याम कुमार ने छह ओवर में 34 रन देकर तीन और कप्तान प्रेम भारद्वाज ने छह ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मनीष कुमार ने दो विकेट हासिल किए।

203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएसी सिटी की टीम सिविल ऑडिट की शानदार गेंदबाजी के सामने 15.4 ओवर में महज 102 रन पर सिमट गई। वाईएसी सिटी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज रोहित कुमार ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। अर्णव वत्स ने 17 और गुड्डू कुमार ने 10 रन बनाए।

सिविल ऑडिट की जीत में सन्नी बिहारी ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 13 रन देकर चार विकेट चटकाए। अंशुमान सिंह ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो और अमरजीत कुमार ने तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रेहान रफी और राजेश कुमार राणा को एक-एक सफलता मिली।

इस तरह सिविल ऑडिट ने वाईएसी सिटी को 100 रन से पराजित कर पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

संक्षिप्त स्कोर

सिविल ऑडिट : 29.1 ओवर में 202 रन, अमित कुमार 65, सोनल मानसिंह 39, सन्नी बिहारी 39, सत्यम कुमार 3/34, प्रेम भारद्वाज 3/44

वाईएसी सिटी : 15.4 ओवर में 102 रन, रोहित कुमार 31, अर्णव वत्स 17; सन्नी बिहारी 4/13, अमरजीत कुमार 2/10, अंशुमान सिंह 2/20.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago