कराटे

बारिश की खलल से सीके नायडू U-23 बिहार और हरियाणा का मैच ड्रॉ, बिहार मिले 3 अंक

पटना: कर्नल सी के नायडू U-23 ट्रॉफी पटना के मोईनुल हक़ स्टेडियम में बिहार और हरियाणा के बीच खेली जा रही  टूर्नामेंट मे बारिश के खलल के कारण तीसरे और चौथे दिन का मैच रद्द हो गया। इस मैच को ड्रॉ घोषित किया गया, पहली पारी मे मिली बढ़त के आधार पर बिहार को 3 अंक मिले।

हरियाणा ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करते हुए 70.1 ओवर मे 284 रन बना कर ऑल आउट हो गई। हरियाणा टीम के बल्लेबाज़ चिराग कालीरमन 14 चौके दो छक्के की मदद से 130 गेंद मे 98 रन, प्रदीप शेरोन 51 रन, सर्वेश रोहिल्ला 16 रन, विवेक कुमार 4 रन,लक्ष्य सांगवान 25 रन, पियूष दहिया 42 रन, मित्तल 21 रन नवाद, एंव गर्व सांगवान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

इस मैच मेन बिहार के गेंदबाज़ो ने शुरुआत दौर से हीं हरियाणा पर गेंदबाज़ी से दवाब बनाती रही जिसमे गेंदबाज़ प्रशांत कुमार सिंह 3 विकेट, सूरज कश्यप & धनेश चौहान ने 2-2 विकेट,आकाश राज और अंकित राज ने 1-1 विकेट लेकर अपने टीम को मजबूत स्थिति मे लाया।

हरियाणा के 284 के जवाब में, पहली पारी मे बिहार की टीम 109 ओवर मे 6 विकेट खो कर 355 रन पर खेल रही थी, लेकिन बारिश के कारण तीसरे और चौथे दिन का खेल नहीं हो सका। बिहार के तरफ से बल्लेबाज़ी करने आये वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद मे 18 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि आयुष लोहारिका 27 चौके और एक छक्के की मदद से 247 बॉल पर 158 रन की एक बेहतीन पारी खेली तथा शशांक उपाध्यय 57 रन, अंकित राज 50 रन, आकाश राज 18, सचिन पटेल 6 रन,और सूरज कश्यप 9 रन व मो० आलम 20 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद रहे।

हरियाणा की ओर से रिशान्त कोहली 2 विकेट तथा पीयूष, गर्व सांगवान और  लक्ष्य सांगवान ने एक एक विकेट लिए। बिहार का अंतिम मैच 18 फरवरी से मुंबई के खिलाफ सचिन तेंदुलकर जिमख़ाना ग्राउंड कांदिवली में होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

3 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

7 days ago