Loading Now
×

भागलपुर क्रिकेट लीग लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 21 मई से

भागलपुर : जिला क्रिकेट संघ के ‘ए’ एवं ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली क्रिकेट क्लबों से रजिस्टर्ड क्रिकेट खिलाड़ियों को भागलपुर क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए 21 मई से होगा।

भागलपुर क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए 21 से 22 मई तक सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा।

वही 22 मई शाम 6 बजे तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म का शुल्क 100 रुपये है। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ आनंद कुमार मिश्रा ने दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 5 = ?